फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से होटल में दरिंदगी: लड़की को मिलने बुलाया और बेहोश कर किया सामूहिक दुष्कर्म, कार्रवाई न होने से पीड़िता ने उठाया ये कदम

Thu, 23 Jun 2022 10:00 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

दो जून, 2022 को एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया कि पूरनपुर निवासी मोहम्मद रेहान खान ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। शादी का झांसा देकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। शादी के लिए कहने पर वह टाल-मटोल करने लगा। आरोपियों पर कार्रवाई न होने से उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एसपी से मिलने पहुंची पीड़िता ने पुलिस लाइन गेट पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ती देख पुलिस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत अब सामान्य है।

विज्ञापन

  
सदर कोतवाली में दो जून, 2022 को एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया कि पूरनपुर निवासी मोहम्मद रेहान खान ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। शादी का झांसा देकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। शादी के लिए कहने पर वह टाल-मटोल करने लगा।

15 मई को रेहान ने शादी की बात करने के लिए पूरनपुर बुलाया था। वहां पहले से ही इजहार खां, इमरान खां, फैजान, बरेली निवासी जावेद मौजूद थे। आरोप है कि रेहान ने पीड़िता को शरबत में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

अश्लील वीडियो भी बनाया और वायरल करने की दी धमकी 
पीड़िता ने बताया कि आरोपी रेहान ने अश्लील वीडियो बना लिया है। थाने पर जाने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। किसी तरह हिम्मत जुटाकर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। युवती का कहना है कि आरोपी रेहान या तो उससे शादी करे या फिर उसे जेल भेजा जाए।
विज्ञापन

एसपी बोले- आरोपी की गिरफ्तारी का हो रहा प्रयास
मामले को लेकर एसपी दिनेश कुमार पी का कहना है कि पीड़िता ने कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। मामले को गंभीरता से दिखवाया जा रहा है। पीड़िता की हालत अब ठीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें