संपूर्णता अभियान में कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, डीएम ज्
पीलीभीत। आकांक्षात्मक विकास खंड पूरनपुर के संपूर्णता अभियान के तहत शुक्रवार को गांधी प्रेक्षागृह में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर ने 41 फ्रंटलाइन वर्कर्स को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम व आकांक्षा हाट का भी आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सीडीओ आरके श्रीवास, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने होम्योपैथी विभाग के पत्रक का विमोचन भी किया। इस पत्रक में विभाग की योजनाओं, अस्पतालों, दवाओं और अन्य जानकारियां दी गई हैं। इस मौके पर जिला होम्योपैथिक अधिकारी राजीव शर्मा मौजूद रहे। डीएम ने बेहतर कार्य के लिए अधिकारियों को 1.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि की बधाई दी। संवाद