पीलीभीत। सावन के तीसरे सोमवार को शहर के गौरीशंकर मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए तड़के चार बजे से ही भक्तों की कतारें लग गईं। पूरनपुर, बरखेड़ा और बीसलपुर के शिवालयों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। हरिद्वार और बदायूं के कछला घाट से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने भोले बाबा का जलाभिषेक किया।
गौरीशंकर मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही मंदिर परिसर में बम-बम भोले के जयकारे गूंजने लगे। कांवड़िये भी भोलेबाबा के जलाभिषेक को पहुंच गए। बेलपत्र, भांग-धतूरा, फल-फूल आदि से बाबा की पूजा-अर्चना की। जय शिव शंभू और ओम नम: शिवाय का जाप किया। शहर के दूधियानाथ मंदिर और अर्ध नारीश्वर मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। पूजा-अर्चना का सिलसिला रात आठ बजे के बाद तक चला।
तड़के सुबह से देर रात तक गूंजते रहे जयकारे
बीसलपुर। सावन के तीसरे सोमवार को भक्तों ने बेलपत्र, दूध, भांग-धतूरा आदि अर्पित कर भोलेनाथ की आराधना की। शिव मंदिरों में तड़के चार बजे से ही पूजन-अर्चन का सिलसिला शुरू हो गया। देर रात जयकारे गूंजते रहे। भक्तों की सबसे अधिक भीड़ गुलेश्वर नाथ मंदिर में जुटी। सपा नेता दिव्या गंगवार और समाजसेवी प्रदीप पटेल ने मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं को जलपान कराया। कुछ लोगों ने बिलसंडा नहर तिराहे पर गोला गोकर्णनाथ जा रहे कांवड़ियों को लस्सी पिलाई। इसमें अनुज मित्तल, मुदित वाजपेयी, विपिन वाजपेयी, रमेश कश्यप आदि शामिल रहे। संवाद
पुष्पवर्षा कर किया कांवड़ियों का स्वागत
बरखेड़ा। श्री कैलाशपति शिव शक्ति विछुआ बाबा मढ़ी कांवड़िया दल भोपतपुर की 19वीं पैदल कांवड़ यात्रा कछला से गंगाजल लेकर लौटी। लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह शरबत पिलाया गया। दोपहर 12 बजे शिव मंदिर पर सभी शिव भक्तों ने भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक किया। पैदल कांवड़ जत्था में महंत श्यामू भोले व कपूरी महंत अतुल तिवारी, रामपालवर्मा, डॉ. अनिल कुमार, परमेश्वरी दयाल, सीताराम गंगवार, विधाराम, पप्पू भास्कर, रमेश भारती सहित 250 कांवड़िया शामिल रहे। संवाद
गौरीशंकर मंदिर में किया भोले बाबा का जलाभिषेक
न्यूरिया। जनकपुरी गांव के श्रद्धालु कछला घाट से गंगाजल लेकर डाक कांवड़ यात्रा के साथ पीलीभीत के गौरीशंकर मंदिर पहुंचे। विधि-विधान से शिवलिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। भजन-कीर्तन के बाद मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण किया गया। प्रधान निर्मल राजपूत समेत ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस यात्रा में महंत विनोद कुमार, संजीव कुमार, चंद्रपाल, जितेंद्र कुमार, नानक चंद सहित 75 श्रद्धालु शामिल रहे। तीसरे सोमवार को वापस आने वालों में जनकपुरी, मानपुर, अलीगंज समेत आधा दर्जन गांव के कांवड़ यात्री शामिल रहे। संवाद
गंगाजल से किया भगवान शिव का अभिषेक
अमरिया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे शिव भक्तों ने शिवालयों में गंगाजल से भोले बाबा का जलाभिषेक किया। 24 जुलाई को कैंचू टांडा, उदयपुर एवं अमरिया से शिव भक्तों के जत्थे गंगा जल लाने हरिद्वार गए थे। वापस लौटने पर शिव भक्तों का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। गंगा जल लेकर वापस लौटे शिव भक्तों में पंडित देवेंद्र शर्मा, आशीष गुप्ता, सूरज कुमार गुप्ता, जितेंद्र, प्रिंस अरोरा, नरेश श्रीवास्तव, कौशल गुप्ता, रवि गुप्ता, पंकज गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता, अमित आदि शामिल रहे। संवाद
देवीस्थान मंदिर परिसर में किया रात्रि विश्राम
पूरनपुर/ घुंघचाई। साहूकारा लाइनपार से कांवड़ियों का एक जत्था रविवार को शारदा नदी के धनाराघाट में जल लेने रवाना हुआ। शाम के समय देवीस्थान मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम सोमवार को सिरसा जंगल में स्थित इकोत्तरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। स्टेशन चौराहा पर जत्थे का उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी, प्रांतीय मंत्री विजयपाल विक्की, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, संजीव गुप्ता, सचिन गुप्ता आदि ने स्वागत किया। आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने कॉलेज से कांवड़ यात्रा निकाली। कांवड़ यात्रा में सौ बच्चे शामिल हुए। स्कूल प्रबंधक केशव कुमार गुप्ता, बृजेश गुप्ता, प्रधानाचार्य अजय गौड़ व स्कूल का स्टाफ मौजूद था। संवाद
श्री कैलाश पति शिव मंदिर भोपतपुर में एकत्र कांवड़िया संवाद
श्री कैलाश पति शिव मंदिर भोपतपुर में एकत्र कांवड़िया संवाद
श्री कैलाश पति शिव मंदिर भोपतपुर में एकत्र कांवड़िया संवाद
श्री कैलाश पति शिव मंदिर भोपतपुर में एकत्र कांवड़िया संवाद
श्री कैलाश पति शिव मंदिर भोपतपुर में एकत्र कांवड़िया संवाद
श्री कैलाश पति शिव मंदिर भोपतपुर में एकत्र कांवड़िया संवाद