फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घुंघचाई क्षेत्र में फाॅल्ट से 22 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Fri, 19 Dec 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। 33 केवीए बिजली लाइन में खराबी आने से 10 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति करीब 22 घंटे तक ठप रही। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

घुंघचाई के उपकेंद्र से कई गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे 33 केवीए बिजली लाइन में फाॅल्ट आ गया। इसके चलते घुंघचाई, दिलावरपुर, सिमरिया, केशोपुर, नरायनपुर, कसगंजा, लुकटियाई, जितौरिया, सिमराया, सिमरिया, चंदोखा आदि गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात उपभोक्ता बिजली का इंतजार करते रहे। हालांकि बिजली कर्मचारी रात में ही फाॅल्ट सही में जुट गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। बिजली आपूर्ति शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे सुचारु हो सकी। करीब 22 घंटे तक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली से होने वाले काम प्रभावित रहे। उपकेंद्र के अवर अभियंता सौरभ मिश्रा ने बताया कि 33 केवीए बिजली लाइन में फाल्ट आ गया था। फाल्ट ठीक करा कर आपूर्ति शुरु कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें