पीलीभीत। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए कक्षा एक से आठवीं तक स्कूलों को बंद किया गया है। डीएम के निर्देश पर जिले में संचालित कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई बोर्ड, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं राजकीय/अराजकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में शनिवार को अवकाश घोषित किया गया है। बीएसए रोशनी सिंह ने बताया कि शीतलहर के मद्देनजर कक्षा एक से आठ तक के सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद