फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: केबल बॉक्स में खराबी से एक घंटा गुल रही बिजली, परेशान हुए उपभोक्ता

Fri, 30 Jan 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
स्टोर सेंटर पर मरम्मत कार्य करते कर्मचारी। स्रोत विभाग। - फोटो : एडीएम अरविंद द्विवेदी को ज्ञापन सौंपते व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर व अन्य। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के स्टोर सेंटर पर केबल बॉक्स में खराबी आने से 10 से अधिक मोहल्लों की बिजली करीब एक घंटा गुल रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में पांच दिनों से बिजली कटौती की समस्याएं बढ़ गई हैं। रोजाना हो रही कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को शहर के गैस चौराहा स्थित बिजली घर के स्टोर सेंटर पर लगे केबल बॉक्स में तकनीकी खराबी आने से यहां के एक हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित हो गई। स्टोर सेंटर पर मौजूद कर्मचारियों ने करीब एक घंटे के बाद यहां की आपूर्ति को सुचारू कर पाया। इसके बाद भी यहां कटौती का सिलसिला जारी रहा।
वहीं, शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, एकता नगर, कुंवरगढ़, काला मंदिर रोड, तुलाराम, राजीव कॉलोनी, रामा कॉलेज रोड, बल्लभ नगर, सीतापुर अस्पताल के आस-पास आदि जगहों पर कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि स्टोर सेंटर के केबल बॉक्स में दिक्कत आने से यहां के उपभोक्ताओं की आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें