फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शादी का झांसा देकर दिल्ली की युवती से शारीरिक शोषण मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने शहर निवासी आरोपी युवक के खिलाफ की कार्रवाई
विज्ञापन

पीलीभीत। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक और आर्थिक शोषण के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
दिल्ली निवासी युवती ने एसपी के निर्देश पर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब ढाई साल पूर्व उसकी मुलाकात शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी राजदीप शर्मा से गोवा यात्रा के दौरान हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह संबंध नजदीकी में बदल गया। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा दिलाकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और पीलीभीत स्थित अपने घर भी बुलाया। पीड़िता का कहना है कि पिछले करीब ढाई साल से युवक उसके साथ दिल्ली में रह रहा था और दोनों पति-पत्नी की तरह जीवन बिता रहे थे। इस दौरान युवक ने उसका लगातार शारीरिक शोषण किया। साथ ही समय-समय पर उससे ढाई से तीन लाख रुपये भी ले लिए। कुछ रकम बैंक खाते में ट्रांसफर कराई गई, जबकि कुछ नकद ली गई। आरोप है कि मार्च माह से युवक ने उससे बातचीत बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उसे जानकारी मिली कि 24 अप्रैल को युवक ने दूसरी जगह शादी कर ली है। 25 अप्रैल को जब उसने संपर्क करने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई को पूरा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें