फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने एमए की  छात्रा से की अभद्रता

Sat, 21 May 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए बायोडाटा देने आई दो छात्राओं को रास्ते में रोककर भाजपा नेता ने जमकर अभद्रता की। सरेराह दोनों से गाली गलौज कर अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया। दुबारा आने पर मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर तीन के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक एमए की छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए बायोडाटा देने के लिए कस्बे में एक स्थान पर आई थी। उसके साथ उसकी एक सहेली भी साथ रही। दोनों साइकिल से वापस घर के लिए निकलीं। आरोप है कि भोपतपुर के पास पहुंचते ही भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश गंगवार ने अपने दो साथी सुलताना सुनार और लक्ष्मीकांत के साथ मिलकर उनको रोक लिया। दोनों छात्राओं पर को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जमकर गाली गलौच की गई। जिसके बाद दुबारा कस्बे में आने पर मारने की धमकी दे डाली। एक छात्रा ने पुलिस को फोन करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन छीन लिया, लेकिन बाद में धमकी देते हुए वापस लौटा दिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की गई। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि शिकायत के आधार पर भाजपा नेता एवं उसके दो साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

आरोप बेबुनियाद
मैंने अश्लील शब्दों को छात्रा से प्रयोग नहीं किया। आरोप बेबुनियाद है। गांव के कुछ लोगों ने छात्राओं के क्रिया कलाप को लेकर मुझसे शिकायत की थी। इसकी जानकारी छात्रा के परिवार वालों को मैंने उनके घर जाकर दी थी। बाद में कुछ लोगों के चढ़ाने पर छात्रा ने यह मुकदमा राजनीतिक साजिश के तहत दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कमलेश गंगवार, भाजपा नेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें