फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरकों का प्रदर्शन, ज्ञापन

Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए दफ्तर पर शिक्षा
विज्ञापन



पीलीभीत। मानेदय और प्रशिक्षण न दिए जाने के विरोध में शिक्षा प्रेरकों ने बीएसए दफ्तर पर प्रदर्शन कर बीएसए को ज्ञापन सौंपा।
शिक्षा प्रेरक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में तमाम शिक्षा प्रेरक बुधवार को बीएसए कार्यालय परिसर में पहुंचे। यहां शिक्षा प्रेरकों ने मानेदय और प्रशिक्षण न दिए जाने के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिले में फरवरी माह में करीब 957 शिक्षा प्रेरकों की तैनाती की गई थी। सत्र समाप्ति के बाद सभी शिक्षा प्रेरकों का नवीनीकरण किया गया, लेकिन अभी तक मानदेय और प्रशिक्षण नहीं दिया गया। इसको लेकर कई बार ज्ञापन भी सौंपे गए, लेकिन अभी तक मानदेय नहीं दिया गया। प्रदर्शन के बाद शिक्षा प्रेरकों ने बीएसए से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। बीएसए ने शिक्षा प्रेरकों को बताया कि शासन से बजट नहीं आया है। उसके प्राप्त होने के बाद मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में जिलामंत्री सुमनलता, ओमशर्मा, ऊषा देवी, प्रतिभा देवी, नरेंद्र कुमार, गीता गौतम, लक्ष्मीदेवी, धर्मेंद्र कुमार, रीता देवी, राखी कुमारी, अंकिता यादव, प्रियंका देवी, रमेशचंद्र, संध्या देवी, दिनेश कुमार, सुमनलता, सुनीता देवी, सत्यपाल, जसवंत कुमार, प्रमोद कुमार, आनंद स्वरूप आदि शिक्षा प्रेरक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें