फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में आठ स्कूल मिले बंद

Sat, 12 Jul 2014 05:34 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला। खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूलों के निरीक्षण में आठ स्कूल बंद मिले। कई स्कूलों में बच्चे शिक्षकों को इंतजार करते देखे गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी धोखे लाल राणा अमरिया क्षेत्र की न्याय पंचायत टोडरपुर के स्कूलों का सुबह साढ़े सात बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय एडवारा, गुलड़िया भिंडारा, उच्चतर प्राथमिक गिधौर, प्राथमिक विद्यालय रानी कॉलोनी, उच्च प्राथमिक विद्यालय रानी कॉलोनी, प्राथमिक विद्यालय बहारूआ, प्राथमिक विद्यालय जोशी कालोनी, उच्च प्राथमिक विद्यालय टोडरपुर बंद मिले। बच्चे स्कूलों के बाहर शिक्षकों का इंतजार करते पाए गए।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण में आठ स्कूल बंद पाए गए हैं, जबकि शिक्षिका संध्या वाजपेई, अनिल कुमारी, ममता राणा, रामदेई, शर्माबाला सरकार, वीरेंद्र कुमार मौर्य, रितु रानी और संकुल प्रभारी किरनलता शर्मा गैरहाजिर पाए गए। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट बीएसए को भेजी जा रही है। अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन के वेतन रोकने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें