फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में ऊहापोह, बिचौलियों की मौज

Sat, 12 Jul 2014 05:34 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मोदी सरकार के पहले बजट के दूसरे दिन बाजार में ऊहापोह की स्थिति देखी गई। बजट में जिन उत्पादों के मंहगे होने की संभावना व्यक्त की गई है उनसे जुड़े प्रतिष्ठानों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है, ताकि दाम बढ़ने से पहले ही खरीददारी की जा सके। बजट में सस्ते हुए उत्पादों से जुड़ी दुकानों में अभी भी पुराने दामों पर सामान की बिक्री जा रही है। सर्राफा बाजार में दूसरे दिन ही सोने चांदी के दाम बढ़ गए। तंबाकू उत्पाद बेचने वालों ने स्टाक कर कालाबाजारी करनी शुरू कर दी है। वहीं, बिचौलिये बाजार में इस अनिश्चितता का फायदा उठाकर मौज काट रहे हैं।
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक्स मार्केट
शहर में इलेक्ट्रानिक्स के करीब पांच बड़े शोरूम समेत करीब सौ से अधिक दुकानें हैं। बजट में 19 इंच तक के सामान्य टीवी को सस्ता होने की बात कही गई है, लेकिन मार्केट में टीवी दूसरे दिन भी पुराने दाम के मुताबिक ही बिक्री किए जा रहे हैं। व्यापारियों ने बताया कि अभी तक कंपनी से कोई फीड बैक नहीं मिल सका है।
फीड बैक केबाद ही तय होंगे दाम
अमूमन बजट पास होने के एक सप्ताह बाद ही दामों में उतार चढ़ाव होता है। इसलिए पुराने स्टॉक को पुराने रेट पर ही बिक्री किया जा रहा है। कंपनी से फीडबैक मिलने के बाद ही दाम तय किए जाएंगे।
विज्ञापन

रचित अग्रवाल, इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी
रेडीमेड मार्केट
शहर में रेडीमेड के करीब पांच बड़े शोरूम हैं, जबकि 170 छोटी दुकानें हैं। आसमान छू रहे ब्रांडेड रेडीमेड कपड़ों के दाम बजट में महंगे किए गए हैं। इससे रेडीमेड बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। ईद भी आने वाली है, इसलिए रेडीमेड कपड़े और भी महंगे हो जाएंगे, इससे पहले ही लोग खरीददारी करने को दुकानों में पहुंचने लगे हैं। इससे शहर में रेडीमेड कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है।
महंगाई का नहीं पड़ेगा असर
बजट में ब्रांडेड रेडीमेड गारमेंट्स को महंगा किया गया है, लेकिन हायर क्लास के लोगों पर इसका खासा असर नहीं पड़ता है। दाम बढ़ने से पहले ही ग्राहक खरीदने को आने लगे हैं।
अनिल मैनी, गारमेंट व्यापारी
तंबाकू मार्केट
शहर में थोक तंबाकू उत्पाद बेचने वालों की करीब 25 दुकानें हैं। खास बात यह है कि बजट में तो तंबाकू उत्पाद बृहस्पतिवार को महंगे होने की बात कही गई, लेकिन शहर में पान मसाला, सिगरेट, तंबाकू आदि के दाम करीब सप्ताह भर पहले ही बढ़ा दिए गए। सूत्रों के मुताबिक दाम में इजाफा होने की संभावना पर कई स्टॉकिस्ट ने शार्टेज दिखाकर इनको महंगे दामों पर बेचना शुरू कर दिया है।

पहले ही बढ़ा दिए गए दाम
तंबाकू उत्पाद तो पहले ही महंगे हो चुकेहैं। बजट आने के बाद इन उत्पादों के नए दाम अभी तय नहीं किए गए हैं। कंपनी की ओर से जो दाम तय किए जाएंगें, उसी के मुताबिक बिक्री होगी।
विनय कुमार, तंबाकू व्यापारी

सर्राफा मार्केट
सर्राफा बाजार में करीब आधा दर्जन बड़े शोरूम हैं और करीब 125 छोटी दुकानें हैं। यहां बजट का असर दूसरे दिन साफ दिखा। सोने और चांदी के दाम बढ़ने से ग्राहकों की संख्या कम दिखी। कारोबारियों के मुताबिक बजट आने केबाद ही सोना एक हजार रुपये प्रति दस ग्राम और और चांदी एक हजार प्रति किलो के हिसाब से बढ़ोत्तरी हुई है।

सोने चांदी के दामों में हुआ इजाफा
सोने और चांदी के दाम तो बजट आने के बाद ही बढ़ गए हैं। सोने का भाव एक दिन पहले 28 हजार रुपये प्रति दस ग्राम था, जो अब बढ़कर 29 हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं चांदी का भाव भी बढ़ा हैं।
विज्ञापन

सजल अग्रवाल, सर्राफा व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें