फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरप्रसाद बने जसोली दिवाली के प्रधान

Thu, 19 Jun 2014 05:33 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बीसलपुर। ग्राम पंचायत जसोली दिवाली के प्रधान पद के लिए हुए उप चुनाव में हरप्रसाद प्रधान निर्वाचित घोषित किए। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी सावित्री देवी को 74 वोटों के अंतर से परास्त किया। प्रधान घोषित होने पर समर्थकों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जसोली दिवाली के खालीपड़े प्रधान पद के लिए 16 जून को उपचुनाव हुआ था। बुधवार को ब्लाक परिसर में मतगणना कराई गई। दोपहर तक चली मतगणना में हरप्रसाद को विजयी घोषित किया गया। उन्हें कुल 564 वोट प्राप्त हुए जो उनकी प्रतिद्वंदी सावित्री देवी से 74 मत अधिक थे। सावित्री देवी को 490 वोट मिले। इसके अलावा चुन्नी देवी को 364, गोदावरी को 148, संतराम को 118 और पुष्पा देवी को 109 वोट मिले। मतगणना में 18 वोट निरस्त हो गए। मतगणना के समय निर्वाचन अधिकारी एके मिश्रा, सहायक निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र कुमार, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रूपलाल और बीडीओ एसएन वर्मा मौजूद थे। सुरक्षा के लिहाज से मतगणना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल पूरे समय तैनात रहा। निर्वाचन अधिकारी ने हरप्रसाद को विजय प्रमाण पत्र दिया। विजयी घोषित होने पर समर्थकों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें