फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों का तहसील परिसर में हंगामा, प्रदर्शन

Sun, 15 Jun 2014 05:33 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पूरनपुर। बकाया जमा न करने पर हिरासत में लिए गए व्यापारी को घंटों जीप में बैठा कर घुमाने से भड़के व्यापारी नेताओं की तहसीलदार से नोकझोंक हो गई। व्यापारियों ने प्रदर्शन किया व तहसीलदार को खरी-खोटी सुनाई। व्यापारियों ने तहसीलदार पर हिरासत के दौरान लिए गए 16 हजार रुपये वापस न करने और धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर भी दी है।
शनिवार तहसीलदार अरुणमणि त्रिपाठी ने टीम के साथ पहुंचकर बकाया जमा न करने पर माधोटांडा रोड से व्यापारी मोेहसिन खां को हिरासत में ले लिया। व्यापारी ने बताया कि बकाया को लेकर उसने कोर्ट से अपने हक में आदेश करा लिया था और इसकी प्रति सोमवार को तहसीलदार को उपलब्ध कराने की बात कही थी, लेकिन तहसीलदार नहीं माने। उधर, व्यापारी को हिरासत में लेने की जानकारी पर उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष जाहिद खां के नेतृत्व में कई व्यापारी तहसील जा पहुंचे। हिरासत में लिए गए व्यापारी को करीब एक घंटा तक तहसील लेकर न पहुंचने की जानकारी व्यापारियों ने उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी को दी। हंसराज गुलाटी जब तक तहसील कार्यालय पहुंचे। इससे पहले तहसीलदार भी व्यापारी को लेकर तहसील आ गए। व्यापारी मोहसिन खां ने बकाया की कुछ धनराशि जमा कर रसीद कटवा ली। बाद में हिरासत में लेने के दौरान लिए गए मोबाइल और 16460 रुपये वापस मांगे। व्यापारी का मोबाइल तो दे दिया गया, लेकिन रुपये न लेने की बात कहते हुए वापस करने से मना कर दिया गया। इस पर व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। व्यापारी नेताओं की तहसीलदार से जमकर नोकझोंक हुई। इसके बाद तहसीलदार कार्यालय से उठकर आवास पर चले गए। व्यापारियों ने उनके कक्ष के बाहर प्रदर्शन किया। रुपये वापस न करने की तहरीर व्यापारी मोहसिन खां ने पुलिस को दी है। आरोप है कि तहसीलदार ने व्यापारी को धमकाया भी। उधर, तहसीलदार ने रुपये लेने की बात को निराधार बताया है। व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी ने बताया कि व्यापारी को गलत तरीके से हिरासत में लेेने के साथ अभद्रता की गई। शीघ्र ही व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल राजस्व परिषद के अध्यक्ष से मिलकर तहसीलदार के व्यवहार की शिकायत करेगा। प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री से भी मिलकर तहसीलदार की शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

बकाया जमा न करने पर तीन हिरासत में
पूरनपुर। बकाया जमा न करने पर तीन बकाएदारों को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया गया। इसके अलावा गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष को हिरासत में लिया गया। बकाया की कुछ रकम जमा करने पर शेष बकाया शीघ्र जमा करने की चेतावनी देकर उनको छोड़ दिया गया।
तहसीलदार अरुणमणि त्रिपाठी ने बताया कि बकाया जमा न करने पर गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत भारद्वाज को हिरासत में लिया गया। बाद में कुछ धनराशि जमा करने और शेष शीघ्र जमा करने के आश्वासन पर उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि वसूली पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


विधायक ने व्यक्त किया रोष
पूरनपुर। विधायक पीतमराम ने बकाया जमा करने का आश्वासन देने के बाद भी संभ्रांत लोगों को हिरासत में लेने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने तहसीलदार से मोबाइल पर इस संबंध में बात भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें