बीसलपुर। एफसीआई के तकनीकी सहायक के न आने से बृहस्पतिवार को मंडी में सरकारी गेहूं का उतार नहीं हो सका। इससे गेहूं भरे ट्रकों की लंबी कतार लगी रही।
मालूम हो कि मंडी परिसर स्थित स्टेट वेयर हाउस की गोदाम में सरकारी गेहूं का भंडारण हो रहा है। गेहूं का उतार और भंडारण एफसीआई के तकनीकी सहायक वैभव कुमार की मौजूदगी में होता है। बृहस्पतिवार को वैभव कुमार के न आने से गेहूं का उतार नहीं हो सका। गेहूं लादकर लाने वाले ट्रक मंडी परिसर में दिन भर खड़े रहे, जिससे मंडी का कामकाज प्रभावित रहा।