पीलीभीत। अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर मेें रक्तदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने जिला अस्पताल पहुंच शिविर का शुभारंभ किया। एक दंपति, तीन मां-बेटों समेत 28 रक्तदाताओं ने शिविर में रक्तदान किया।
जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में हुए इस रक्तदान शिविर में सुबह से ही रक्तदाता पहुंचने लगे थे। करीब 11.30 बजे केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने वहां पहुंच सबसे पहले रक्तदान करने वाले शहर के निरंजनकुंज कालोनी निवासी अंशुमाला गंगवार व उनके पुत्र प्रतीक गंगवार व एकता चौहान की हौसला अफजाही करने के साथ उन्हें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके बाद मेनका गांधी रक्तदान कक्ष में गईं तथा वहां रक्तदान कर रहीं आरती अग्रवाल व उनके पुत्र सुमित अग्रवाल से बातचीत की तथा सीएमएस डॉ. आरसी शर्मा से ब्लड बैंक के बारे में जानकारी की। से जिला अस्पताल में रक्तकोष की क्षमता, मौजूदा समय में मौजूद रक्त आदि के बाबत विस्तार से जानकारी हासिल की। केंद्रीय मंत्री ने अमर उजाला के समाजहित में किए जा रहे कार्यों की जमकर तारीफ की। रक्तदान शिविर के शुरू होने का समय सुबह दस बजे निर्धारित किया था, लेकिन उत्साही रक्तदाताओं के पहुंचने का सिलसिला सुबह नौ बजे से ही शुरू हो गया था। रक्तदान के लिए तीन बजे तक 30 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें पात्र 28 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इससे पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. महावीर के नेतृत्व में टीम ने रक्तदाताओं का परीक्षण किया। शिविर में एक दंपत्ति समेत तीन मां-बेटों ने परिवार के साथ पहुंचकर रक्तदान किया। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, नगरपालिका चेयरमैन प्रभात जायसवाल, युवा जागृति परिषद अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र सौंपे। शिविर के दौरान सीएमओ डॉ. राकेश तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरसी शर्मा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र सिंह, जयबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
ये हैं 28 महादानी :
- आशुमाला गंगवार
- प्रतीक गंगवार
- एकता चौहान
- आरती अग्रवाल
- सुमित अग्रवाल
- कृष्णगोपाल शर्मा
- अभिषेक कुमार
- रमित सक्सेना
- अविनाश शर्मा
- अनु अरोड़ा
- विपिन कुमार
- हरीश गंगवार
- गगनदीप सिंह
- शुभानी सिंह
- प्रियंक कुमार
- राजकुमार शर्मा
- जौली गुप्ता
- विक्रांत गुप्ता
- आदित्य चंद्रा
- मयूर बंसल
- मंदीप शेरगिल
- डॉ. अनिल अग्रवाल
- राहुल कुमार
- शशी अग्रवाल
- अनिल अग्रवाल
- मनीष तनेजा
-हरीशंकर
-भीमसेन
टीम में यह रहे शामिल
राजकीय रक्तकोष के प्रभारी डॉ. महावीर सिंह, वरिष्ठ प्रयोगशाला प्राविधिक नायाब रसूल, दिग्विजय सिंह, काउंसलर सोमप्रकाश, एसएम अचल यादव, न्यूट्रीशियन नेहा मिश्रा, वार्ड ब्वाय मोहम्मद अहमद, जितेंद्र आदि।
इनकी रही मौजूदगी
नगरपालिका चेयरमैन प्रभात जायसवाल, पूरनपुर नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रदीप जायसवाल उर्फ लल्लन, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा परिहार, विधान सभा पूरनपुर के पूर्व भाजपा प्रत्याशी बाबूराम पासवान, मेनका गांधी के प्रवक्ता एमआर मलिक, मेनका के कार्यालय प्रभारी रंजीत कुमार, युवा जागृति परिषद अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, मोहम्मद अतहर, घनश्यामदास रावत, अनिल चौधरी, रामनरायन, राजेश शर्मा, अतुल अग्रवाल, हरीशंकर अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।