फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंाधी के बाद उमस भरी गर्मी में मिली राहत

Fri, 13 Jun 2014 05:33 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दिन भर भीषण गर्मी के बाद बृ़हस्पतिवार शाम आई आंधी से लोगों ने कुछ राहत महसूस की। देर शाम तक आसामान में काले बादल तो छाए लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

बीते एक पखवाड़े से पड़ रही भीषण गर्मी आम जनमानस बेहाल है। भीषण गर्मी से लोग पसीना पसीना हो रहे हैं। रात दिन में कुल मिलाकर सात आठ घंटे ही बिजली सप्लाई मिल पा रही हैं। बृहस्पतिवार भोर सूरज के साथ ही उमस भरी गर्मी शुरू हो गई। दिन में सूरज की तपिश से हर कोई बेहाल दिखा। बिजली कटौती से भी शहरवासी जूझते रहे। शाम करीब पांच बजे आसमान में एकाएक काले बादल छा गए। कुछ देर बाद अचानक तेज आंधी आ गई। करीब 15 मिनट तक चली आंधी से लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन पानी की एक बूंद भी न गिरने से लोग मायूस दिखे। जाने तक तेज हवाएं चलने सिलसिला जारी था। दिन का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बीसलपुर। बृहस्पतिवार शाम तेज आंधी आ गई। अचानक आई आंधी से दुकानों का सामान तितर बितर हो गया। आम की फसल भी प्रभावित हो गई। क्षेत्रों में लगी साप्ताहिक हाटें भी समय से पहले उखड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें