फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में शिविर लगाकर ऋण बांटेगी बीओबी

Thu, 12 Jun 2014 05:33 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सभी को बैंकिंग सेवा से जोड़ने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने नई पहल की है। जिले की सभी शाखाएं हर माह अपने क्षेत्र के दो गांवों में कैंप लगाएंगी। इसमें बैंक योजनाओं की जानकारी के साथ ऋण के लिए आवेदन भी लिए जाएंगे। बुधवार को इसका शुभारंभ करते हुए छह गांव में शिविर लगाए गए।
विज्ञापन

जिला अग्रणी बैंक (बैंक ऑफ बड़ौदा) के प्रबंधक एसपी गुप्ता ने बताया उनकी शाखाओं द्वारा जोड़े किसान अभियान शुरू किया गया है। जून, जुलाई, अगस्त तीन माह तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से जिले की सभी 29 शाखाओं के अधिकारी अपने क्षेत्र के गांव में कैंप लगाकर बैंकिंग प्रणाली, बैंक योजनाओं की जानकारी देंगे और ऋण के आवेदन भी जमा करेंगे। उन्होंने इसके लिए प्रत्येक बैंक को माह में कम से कम दो गांव में कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को इसका शुभारंभ किया गया, जिसके तहत बढ़ेरा, पिंजरा बमनपुरी, भदेनकंजा, चंदिया हजारा, कंजा हरैया व सरौरी गांव में कैंप लगाए गए। इनमें तीन बैंकों का अग्रणी बैंक प्रबध्ंाक ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया इन शिविरों में ऋण के 90 आवेदन प्राप्त हुए। अग्रणी प्रबंधक ने बताया सभी बैंकों को कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।


अब मंडी में जलेगी धूआं व लपट रहित भट्टी

पीलीभीत। मंडी में सड़ी गली सब्जी से कुकिंग गैस बनाने के प्लांट लगाने के बाद अब डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने धूआं व लपट रहित भट्टी की स्थापना कराई है। इसमें सामान्य भट्टी की अपेक्षा ईंधन की भी बचत हो सकेगी।
विज्ञापन

मंडी समिति स्थिति कैंटीन पर इन दिनों सड़ी गली सब्जी से कुकिंग गैस बनाने का प्लांट लगाया जा रहा है, जल्द ही यह प्लांट काम करना शुरू कर देगा। बुधवार को डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने इस कैंटीन में एक धूआं रहित भट्टी लगाई है। इसमें भट्टी पर काम करने वाले को आंच भी नहीं लगेगी साथ ही ईंधन की भी बचत होगी। डब्ल्यूडब्लयूएफ के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार ने बताया पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में यह काफी महत्वपूर्ण पहल है। इसकी सफलता के बाद होटल व चाय की अन्य दुकानों पर भी इसे लगवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें