पूरनपुर। तारा बानों की मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी नहीं खुल सका। इसके चलते चिकित्सकों ने उसका विसरा सुरक्षित कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद तारा बानों को पुलिस की मौजूदगी में सुपुर्देखाक कर दिया गया। धरना-प्रदर्शन की आशंका पर कोतवाली में सर्किल की पुलिस के अलावा पीएसी भी मौजूद रही। इसके अलावा नर्सिंग होम संचालक किस तरह के इलाज के लिए अधिकृत है, इसकी भी जानकारी पत्र भेजकर सीएमओ से मांगी गई है।
रविवार की शाम को नगर के दिनेश नर्सिंग होम में प्र्रसव के लिए लाई गई तारा बानों की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी नहीं पता चल सकी। सीओ रमेश बाबू यादव ने बताया कि मौत का राज जानने के लिए बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। इसके अलावा सीएमओ को पत्र भेजकर नर्सिंग होम संचालक किस तरह का इलाज करने को अधिकृत है इसकी जानकारी मांगी गई है। उधर, रविवार को पोस्टमार्टम के बाद तारा बानों का शव घर पहुंचते ही उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। रविवार की देरशाम पुलिस की मौजूदगी में नगर के एक क्रबिस्तान में उसे सुपुर्देखाक कर दिया गया।