फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोरंजन कर न देने पर 13 केबल ऑपरेटरों को नोटिस

Thu, 08 May 2014 05:31 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के केबिल आपरेटर ग्राहकों का भुगतान न होने पर कनेक्शन काट देते हैं लेकिन मनोरंजन कर के रूप में बकाया लगभग आठ लाख रुपए का भुगतान नहीं कर रहे हैं। कर का भुगतान न करने पर मनोरंजन कर विभाग ने जिले के 13 केबिल आपरेटरो को नोटिस जारी किया है। इनमें से तीन आपरेटरों पर ही एक लाख से अधिक का टैक्स बकाया है।
विज्ञापन

जिले में कुल 22 केबल आपरेटरों में से 13 के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है जबकि कोर्ट में रिट के चलते बीसलपुर के एक आपरेटर पर बकाया होने के बाद भी नोटिस नहीं भेजा जा सका है। इन आपरेटरों पर मनोरंजन कर का 7.70 लाख रुपया बकाया है। मनोरंजन कर अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया 13 केबिल आपरेटरों को नोटिस भेजकर एक सप्ताह में धन जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन


किस पर कितना है बकाया
जगदीश प्रसाद 43,728
अनुराग श्रीवास्तव 35,000
रियासत हुसैन 19,228
रामदास 45,121
तरुण आनंद 97,229
राजेश कुमार बबलू 12,521
श्रीमती बबली 52,856
चिरंजीव सिंह 19,145
राजीव सिंह 1,27,150
अशोकलता तिवारी 64,418
रमेश चन्द्र अग्रवाल 22,821
नफीस 1,31,092
अब्दुल सईद उर्फ बड़े 1,00,355
कुल योग 7,70,625
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें