फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में जली ढाई लाख की संपत्ति, दो झुलसे

Thu, 08 May 2014 05:31 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर के मोहल्ला ग्यासपुर के घर में बुधवार को चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति जल गई। आग बुझाने के प्रयास में दो लोग भी झुलस गए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला ग्यासपुर निवासी सादाम शाह के घर बुधवार को दोपहर चूल्हे की चिंगारी से अचानक आग लग गई। आग की खबर पर मौके पर भीड़ जमा हो गई और सभी लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। घर वाले जब आग नहीं बुझा पाए तो अग्निशमन केंद्र को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग में नौ हजार की नकदी, लगभग 80 हजार रुपए कीमत का जेवर, कपड़े, बिस्तर, बच्चों की किताबें, दो साइकिलें, पांच चारपाइयां, बर्तन और अनाज समेत काफी सामान जल गया। आग से कमरे और बरामदे का लिंटर भी चटख गया। आग में लगभग ढाई लाख रुपये की संपत्ति जलने का अनुमान है। आग बुझाने के प्रयास में गृहस्वामिनी सिराजन बेगम और उनका पुत्र इशरत अली झुलस गए हैं, जिन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घर में अगले माह शादी समारोह होना है, जिसके सिलसिले में लाया गया सामान भी जल गया है। आग लगने की सूचना तहसील कार्यालय में दर्ज करा दी गई है। राजस्व विभाग जांच कर रहा है।

खोखे में लगी आग, हजारों का सामान राख
बिलसंडा। गांव तिलछी में खोखे में आग लग गई, जिससे उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। गांव निवासी नंदलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसने गांव के समीप से गुजरी करेली माइनर की पुलिया के किनारे खोखा रखकर पान की दुकान करता था। मंगलवार की रात अज्ञात लोगों ने रात में उसमें आग लगा दी। जससे खोखा समेत दुकान में रखा करीब चार हजार रुपयों की कीमत का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें