फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन टैंक में मिला मासूम का शव

Fri, 02 May 2014 05:30 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया (पीलीभीत)। बुधवार से लापता एक पांच वर्षीय बालक का शव मोहल्ला ठाकुरद्वारा में घर के पास ही निर्माणाधीन टैंक में संदिग्ध हालात में उतराता मिला। घर वालों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला ठाकुरद्वारा के रहने वाले चुन्नीलाल ने बताया कि नगर के ही मोहल्ला नई बस्ती में उनके बड़े भाई घनश्याम रहते हैं। घनश्याम के बेटे की बारात बृहस्पतिवार को बिलसंडा क्षेत्र में जानी थी, इसलिए उनके घर में भी बुधवार से ही मेहमान आ गए थे। इस दौरान दोपहर करीब एक बजे उनका बेटा विक्की स्कूल से लौटा और खाना खाने के बाद तकरीबन दो बजे साथियों के साथ खेलने चला गया। शाम करीब पांच बजे तक जब वह नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू हुई, लेकिन देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे स्कूल जा रहे बच्चों ने उनके घर से करीब 100 मीटर दूर पड़ोस में बन रहे एक टैंक में विक्की का शव उतराता देखा। बच्चों के शोर मचाने पर घर वाले मौके पर पहुंचे। बाद में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसओ केके यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

स्पष्ट न हो सका मौत का कारण, विसरा प्रिजर्व
विक्की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ नहीं हो सका है। इस पर डॉक्टरों ने विसरा प्रिजर्व कर लिया है। एसओ केके यादव ने बताया कि विसरा की जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गमजदा माहौल में बारात रवाना
गमजदा माहौल में बृहस्पतिवार को देर शाम नगर के ही मोहल्ला नई बस्ती निवासी चचेरे भाई नरेश की बारात रस्म अदायगी के साथ बिलसंडा रवाना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें