फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अपराधों में 3.5 लाख जुर्माना वसूला

Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जंगली जानवरों की हत्या के तीन मामलों में सामाजिक वानिकी विभाग ने इस साल 3.50 लाख जुर्माना वसूला है। इसके अलावा पेड़ों के कटान, बिक्री और अन्य मामलों से कुल मिलाकर 6.90 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त किया है।
विज्ञापन

जंगल क्षेत्र से बाहर आने वाले सभी पेड़ पौधे सामाजिक वानिकी विभाग के अंतर्गत आते हैं। इसमें पेड़ों के कटान, उनकी बिक्री और जुर्माने के रूप में विभाग से राजस्व प्राप्त होता है। इस संबंध में वित्तीय वर्ष 2012-13 में विभाग ने कुल 5.77 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया था। इसमें वर्ष 2013-14 में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। इस बार सामाजिक वानिकी विभाग ने 6.90 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त किया है। इस राजस्व प्राप्ति में 15 लाख रुपया जुर्माना शामिल है, इसमें साढ़े तीन लाख रुपये जंगली जानवरों की हत्या के तीन मामलों में वसूले गए हैं। इससे पहले पहले सर्वाधिक नौ लाख रुपये जुर्माने से वसूले गए थे। प्रभागीय निदेशक रामेश्वर राय ने बताया इस वर्ष पहली बार जंगली जानवरों की हत्या के तीन मामले पकड़े गए। इसमें दो सुअर और एक हिरन के शिकार के मामले में आरोपियों से 3.5 लाख रुपये वसूले गए हैं। उन्होंने बताया विभाग ने पूरे वर्ष में कुल 126 केस काटे थे, जिसमें अधिकांश का निस्तारण हो चुका है मात्र 18 केस लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें