फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल कर किशोर की मौत

Wed, 23 Apr 2014 05:34 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। नशे में धुत होकर ट्रैक्टर चला रहे एक चालक ने साइकिल सवार किशोर को कुचल दिया। हादसे में किशोर की घटना स्थल पर मौत हो गई। इस दौरान जुटे लोगों ने चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव मल्लपुर गढ़ी निवासी श्यामचरन का 15 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार घर से साइकिल लेकर निकला था। इस दौरान खटीमा की ओर से अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उसे कुचल दिया, जिससे अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे ट्रैक्टर चालक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि सौंपा गया ट्रैक्टर चालक कलीनगर का मोहन लाल है, जो शराब के नशे में धुत था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अक्षय की मौत पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें