फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालय में लगी आग, चौकीदार झुलसा

Fri, 18 Apr 2014 05:34 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ग्रामीण में सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई, लेकिन इससे पहले आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

विद्यालय में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर लीक होने से गैस रिसने लगी और पाइप में आग पकड़ ली जब तक माजरा समझ में आता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग बुझाने के लिए विद्यालय में रखे अग्निशमन यंत्र आग न बुझा सके। निकटवर्ती नगर क्षेत्र कस्तूरबा विद्यालय से अग्निशमन यंत्र लाकर आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान चौकीदार नरेश पाल का आग बुझाने के प्रयास में चेहरा और हाथ झुलस गए। आग लगने से डायनिंग हाल का लिंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चूल्हे का रेग्यूलेटर एवं सिलेंडर भी जल गया। वार्डन स्नेहलता वर्मा ने बताया कि विद्यालय में मौजूद सभी बच्चे पूर्णतया सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें