फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहरबान रहा मौसम, बूंदाबांदी हुई

Fri, 18 Apr 2014 05:34 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मतदान दिवस पर बृहस्पतिवार को मौसम मेहरबान रहा। दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बादल छा गए। शाम करीब चार बजे तेज आंधी के बाद बारिश भी हुई। इस बीच थोड़ी देर के लिए लोग लाइन से हट गए, लेकिन बारिश थमते ही कतार लग गई।
विज्ञापन

सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों पर वोट पड़ने लगे थे, पारा चढ़ते-चढ़ते सुबह तकरीबन दस बजे तक बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लग चुकी थीं। इस बीच मतदाता उमस और पसीने से तर-बतर होने लगे, लेकिन थोड़ी देर बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। ठंडी हवाएं चलने लगीं, शाम करीब चार बजे तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस पर लोग कतार से निकल आए, लेकिन दस मिनट के बाद बारिश थमने पर फिर लाइन लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें