फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डॉक्टर, एक छुट्टी गए, दूसरे इमरजेंसी ड्यूटी पर

Wed, 12 Feb 2014 05:44 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सीएचसी में डॉक्टरों के अभाव में दर्जनों मरीज घंटों भटकते रहे। लंबा इंतजार के बाद कई मरीजों को दवाई मिल सकी, जबकि तमाम मरीज बगैर दवाई लिए ही बैरंग हो गए। रैबीज का इंजेक्शन लगवाने आए करीब पांच दर्जन मरीज भटकते रहे।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय की सीएचसी में प्रतिदिन करीब चार से पांच सौ मरीजों की ओपीडी होती है। अस्पताल में चार स्पेशलिस्ट चिकित्सकों सहित छह चिकित्सकों के पद सृजित है। इसके विपरीत अधीक्षक के रूप में डॉ रवींद्र सिंह और एमओआईसी के पद पर डॉ मोहम्मद असलम की तैनाती है। हालांकि इसके अलावा यूनानी चिकित्सक के पद पर डॉ रेहान खां, आयुर्वेदिक चिकित्सक के पद पर डॉ डीपी त्रिपाठी के अलावा दंत चिकित्सक संविदा पर तैनात है, लेकिन संविदा पर तैनात युनानी और आयुर्वेदिक चिकित्सकों को एलोपैथिक दवाई लिखने का अधिकार नहीं है। सोमवार से डॉ रवींद्र सिंह 13 फरवरी तक के अवकाश पर चले गए। इसको लेकर वे मंगलवार को सीएचसी में नहीं थे। डॉ मोहम्मद असलम के पास एमओआईसी का चार्ज है। इसको लेकर वे कुछ देर सीएचसी में हुई एएनएम की समीक्षा बैठक में रहे। इसके बाद इमरजेंसी मरीज आने पर उनको देखने में जुटे रहे। ऐसे में अस्पताल में दवाई लेने आए मरीजों को घंटों भटकना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद भारी भीड़ के बीच कुछ मरीजों को दवाई मिली। जबकि तमाम मरीज इंतजार के बाद बैरंग घरों को लौट गए। इसके अलावा सीएचसी में मंगलवार को करीब साठ मरीज रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। चूंकि संविदा चिकित्सकों को रैबीज इंजेक्शन लिखने का अधिकार नहीं है। इसको लेकर उक्त मरीजों को भी भारी असुविधा हुई। इससे सीएचसी मंगलवार को पहुंचे मरीजों में भारी रोष देखा गया। सीएचसी के एमओआईसी डॉ मोहम्मद असलम ने बताया कि इमरजेंसी मरीज आने पर इमरजेंसी करनी पड़ी। इसके बाद उन्होंने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाई लिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें