फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी पर सीओ क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ

Fri, 07 Feb 2014 05:43 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूरनपुर। धोखाधड़ी कर नौकरी के नाम पर तीन लाख रुपये ठगने की दर्ज रिपोर्ट पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही है। मामला पेंडिंग होने को लेकर सीओ क्राइम ब्रांच ने कोतवाली पहुंचकर दोनों पक्षों से पूछताछ की।
मालूम हो कि नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी लोकवाणी शिकायत केंद्र के संचालक के भाई सचिन सिंह की नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी कर ली गई थी। आरोप है कि ठगी के आरोपी ने उसे फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया और 25 दिसंबर 2012 तक गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार में ज्वाइन करने को कहा। नियुक्ति पत्र फर्जी होने की जानकारी सचिन को गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार पहुंचने पर हुई। तब रुपये वापस मांगने पर पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने संजय सिंह कठेरिया की ओर से एक दिसंबर को नगर के एक चिकित्सक के खिलाफ धोखाधड़ी करने, धमकाने आदि की रिपोर्ट दर्ज की। इधर, बताते है कि दोनों पक्षों की ओर से पड़ रहे राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस विवेचना को पूरा कर कार्रवाई का साहस नहीं जुटा पा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने, पुलिस पर साठगांठ आदि का आरोप लगाते हुए वादी ने पुलिस अफसरों से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीओ क्राइम ब्रांच इंदु सिद्धार्थ ने बुधवार की शाम को कोतवाली पहुंचकर दोनों पक्षों को तलब कर पूरे मामले की जानकारी की। पूछताछ के बाद सीओ क्राइम ब्रांच इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि मुकदमा काफी समय से पेंडिंग है। इसको लेकर दोनों पक्षों से पूछताछ की गई है। कोतवाली पुलिस विवेचना कर रही है। विवेचना के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें