हजारा। नहरोसा फार्म स्थित गन्ना क्रय केंद्र के तौल कांटे में गड़बड़ी पर भड़के किसानों द्वारा बंद कराई गई तौल के दूसरे दिन पहुंचे सीसीओ ने किसानों की समस्याएं सुनकर कांटा ठीक करा दिया, जिससे तौल शुरू हो गई।
मालूम हो कि किसान सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर-खीरी के ट्रांस क्षेत्र के नहरोसा गन्ना क्रय केंद्र पर पांच फरवरी को घटतौली का आरोप लगाते हुए किसानों ने तौल बंद करा दी थी। गुरुवार को मौके पर पहुंचे सीसीओ श्रीवास किसानों की समस्याएं सुनने के बाद उन्हें संतुष्ट करने के लिए चीनी मिल से फ ीडर को बुलाकर कांटा ठीक कराने के उपरांत तौल शुरू कर दी। इस मौके पर जसवंत सिंह, दलीप सिंह, सुखदेव सिंह, सतविंदर सिंह, जगमोहन सिंह, काला सिंह, समेत दर्जनों किसान मौके पर मौजूद रहे।