फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नकद, उधार ले सकते हैं बीज : लक्ष्मीदेवी

Mon, 14 Oct 2013 05:42 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीलीभीत। जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष लक्ष्मीदेवी यादव ने कहा कि बैंक ने किसानों की भलाई के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं। उनमें भागीदारी करके किसान योजना का लाभ उठाएं। समिति में पर्याप्त स्टॉक में खाद एवं बीज का भंडारण कर दिया गया है। किसान नकद एवं उधार दोनों रूप में इसे प्राप्त कर सकते हैं।
रविवार को निजामडांडी सहकारी समिति में हुई किसान गोष्ठी में उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में उर्वरक की कमी रही थी, जिससे नकद उर्वरक प्राप्त करने में किसान भाईयों को परेशानी आयी थी। उसको ध्यान में रखकर इस बार उर्वरक की कमी नहीं आने दी जाएगी। जिला और तहसील स्तर पर इसका आवंटन भी कर दिया गया है। सपा सरकार ने एक अप्रैल 1997 से पहले ऋण लेने वाले किसानों का पचास प्रतिशत ब्याज माफ कर दिया है। इसकी वर्तमान में जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगर किसी भी किसान को कोई दिक्कत आ रही है तो वह 31 दिसंबर तक अपने ऋण को चुकता कर सकता है। सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने किसानों की समस्याओं का प्रमुखता से निदान किया है। सहकारिता के माध्यम से वह किसान और गांव के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष मोहन स्वरूप, सचिव महेंद्र सिंह यादव, शाखा प्रबंधक जहानाबाद केके तिवारी ने बैंक की योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस मौके पर तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें