फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद के खिलाफ दिया अमन का पैगाम

Wed, 21 Aug 2013 05:34 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। देश में आतंकवाद बढ़ रहा है। हाल में हुई तमाम घटनाएं इसकी गवाह हैं। जिनसे साफ पता चलता है कि दहशतगर्दों का मकसद देश में अशांति का माहौल पैदा करना और देश की एकता को तोड़ना है। अपने शहर की महिलाएं इससे चिंतित हैं। आतंकवाद के प्रभाव को कम करने के लिए महिलाएं अमन का माहौल कायम करने का पैगाम देती हैं। अमर उजाला ने महिलाओं से बात की। प्रस्तुत हैं खास अंश।
विज्ञापन


आपसी एकता बनाए रखना जरूरी
लायंस स्कूल में हेड मिस्ट्रेस वीना अरोड़ा कहती हैं कि देश में आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे में बेहद सावधान रहने की जरूरत है। मन में बदले की भावना न लाकर एकता बनाए रखना जरूरी है। आपसी एकता से दहशतगर्दों को उनके मंसूबों में कामयाब होने से रोका जा सकता है।

मिलकर करें मुकाबला
अवध कॉलोनी निवासी गृहणी सरोजनी गुप्ता कहती हैं कि आतंक से सभी को मिलकर लड़ना होगा। हमें सावधान रहने की जरूरत है। देश में कहीं भी आतंकी वारदात होने पर देश वासियों को आपसी एकता बिखरने नहीं देनी है। अगर हम आतंक का मिलकर मुकाबला करें तो इसकी जड़ें जरूर कमजोर की जा सकती हैं।
विज्ञापन


सतर्कता ही है बचाव
डॉ सविता गंगवार बताती हैं कि अगर आतंकी घटनाओं को रोकना है तो हम सबको जागरूक होना पड़ेगा। कहीं आते-जाते समय सतर्क रहने की जरूरत है। सतर्कता के चलते हम आतंकी घटनाओं को रोक सकते हैं। रास्ते में कोई वस्तु संदिग्ध दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देना और उसे न छूकर सावधान रहना जरूरी है। आपसी सहयोग भी कायम रखना होगा।

आतंक के खिलाफ उठाएं आवाज
मोहल्ला तुलाराम निवासी समाज सेविका मधु कुमार बताती हैं देश में आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए सभी को मिलकर आतंक के खिलाफ आवाज उठानी होगी। हम सबको राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पद चिन्हों पर चलते हुए देश में अमन बनाए रखना होगा। घटना होने पर आपसी सहयोग के साथ मिलकर मुकाबला करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें