फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शावकों संग न्यूरिया कॉलोनी में घुसी बाघिन

Tue, 09 Jul 2013 05:32 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ कस्बे के न्यूरिया कॉलोनी में घुस गई। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह एक गन्ने के खेत में छिप गई। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले बाघिन जंगल की तरफ भाग गई।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर कॉलोनी के फार्मर नत्था सिंह के फार्म हाउस के पास बाघिन अपने दो शावकों के साथ टहल रही थी। ग्रामीणों ने जब बाघिन को देखा तो शोर मचाया। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर एकत्र हो गए। ग्रामीणों को देखते हुए बाघिन गन्ने के खेत में छिप गई। सूचना पर वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही बाघिन भरतपुर जंगल की तरफ भाग गई। बाघिन के क्षेत्र में दिखने से ग्रामीणों में खौफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें