बीसलपुर। बरेली से आए संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक (जेडी हेल्थ) डॉ केएस गुप्ता ने बुधवार को सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण ते दौरान एक्सरे रूम बंद मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
श्री गुप्ता ने अधीक्षक कक्ष, कार्यालय, कंप्यूटर रूम, दवा वितरण कक्ष, चिकित्साधिकारी कक्ष, कोल्ड चेन, लेबर रूम, आपातकालीन कक्ष, जनरल वार्ड, कुष्ठ रोग अनुभाग, लैब, टीकाकरण कक्ष और जेएसवाई कक्ष समेत सारे कक्षों का निरीक्षण किया।
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात मिले कर्मचारियों से उनके कार्य के बारे में पूछा और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण में एक्सरे कक्ष बंद मिला। पूछने पर अधीक्षक डॉ यशवंत सिंह ने बताया कि एक्सरे टेक्नीशियन का पद काफी समय से रिक्त चल रहा है।
जेडी ने अस्पताल से संबंधित जरूरी अभिलेखों का निरीक्षण किया और अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। जेडी ने अस्पताल में दवा लेने आए मरीजों से समस्याएं पूछीं, लेकिन किसी ने कोई समस्या नहीं बताई। उन्होंने अस्पताल की सफाई, प्रकाश, पेयजल और सुरक्षा समेत सारी व्यवस्थाएं देखीं, जो संतोषजनक स्थिति में मिलीं।