फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मदाह की धमकी के बाद चेती पुलिस

Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की तीन सगी बहनों के आत्मदाह करने की चेतावनी के बाद शहर कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर की तीन सगी बहनों का आरोप था कि मोहल्ला शेरमोहम्मद निवासी पांच युवक आए दिन उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं। अश्लील इशारे कर फबतियां कसते हैं। विरोध करने पर जान से मार देने और तेजाब फेंककर चेहरा बिगाड़ने की धमकी देते हैं। कई बार शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। एसपी के दफ्तर के भी चक्कर काटे, लेकिन उनकी कहीं फरियाद नहीं सुनी गई। थकी हारी तीनों बहनों ने दो दिन पहले रजिस्टर्ड डाक से एसपी को पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज न होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। कोतवाली पुलिस धमकी भरा पत्र मिलते ही हरकत में आ गई। पुलिस ने पत्र के आधार पर जमर, बंटी, सनिया, जावेद और रव्वी निवासी शेर मोहम्मद के खिलाफ छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें