फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमए की परीक्षा में कम पड़े पेपर

Sun, 31 Mar 2013 05:30 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की शनिवार को एमए हिंदी की परीक्षा थी। प्रश्नपत्र का पैकेट खुलने पर पेपर कम होने का खुलासा हुआ। प्राचार्य के आदेश पर कॉलेज में ही प्रश्नपत्रों की फोटो कॉपी करवाकर परीक्षा कराई गई। इससे परीक्षा शुरू होने में करीब आधा घंटा का विलंब हुआ। बीएससी प्रथम वर्ष का एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया।
विज्ञापन

होली की छुट्टी के बाद शनिवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा थी। सुबह पहली पाली में उपाधि महाविद्यालय स्थित केन्द्र पर कक्ष निरीक्षकों ने परीक्षा कार्यक्रम के तहत प्रश्नपत्रों के बंडल प्राचार्य डॉ पीके सिंह के कक्ष में खोले तो मौजूद कक्ष निरीक्षक एमए हिंदी के प्रश्नपत्र परीक्षार्थियों की संख्या के सापेक्ष काफी कम देख हैरान रह गए। इस पाली में एमए हिंदी के 450 परीक्षार्थियों की परीक्षा होनी थी, और प्रश्नपत्र निकले मात्र 90।
ॉप्राचार्य के आदेश पर उनके कार्यालय में मौजूद फोटोस्टेट मशीन से कम पड़ रहे प्रश्नपत्रों की फोटोस्टेट करवाई गई। तब कहीं जाकर प्रश्नपत्रों का वितरण हो पाया। विश्वविद्यालय कर्मचारियों की इस चूक के कारण परीक्षा शुरू होने में करीब आधा घंटा विलंब हो गया। प्राचार्य ने बताया कि प्रश्नपत्र कम पड़ने की सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को दी गई है।
विज्ञापन

ॉउन्होंने बताया कि बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा में एक परीक्षार्थी को आंतरिक सचल दल ने केमेस्ट्री में नकल करते पकड़ लिया। जबकि एमए इकोनॉमिक्स, बीएससी द्वितीय वर्ष और बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा शांतिपूर्ण ढ़ंग से निपट गई।
इधर, राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में परीक्षा सही ढ़ंग से सपन्न हो गई। प्राचार्य डॉ संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि सभी पंजीकृत परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।
बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय में चल रहीं विश्वविद्यालयीय परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से जारी हैं। प्राचार्य डॉ एनबी खान ने बताया कि आंतरिक सचल दल द्वारा रोजाना गेट पर सभी परीक्षार्थियों की और परीक्षा कक्षों के भीतर संदिग्ध परीक्षार्थियों की तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से गेट पर रोजाना भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। परीक्षा प्रभारी डॉ आरसी बाजपेई ने बताया कि कोई भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें