फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में चिकित्सक और कर्मचारी मिले गैर हाजिर

Thu, 14 Mar 2013 05:32 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। संयुक्त निदेशक डॉक्टर केएस गुप्ता ने बुधवार को सीएचसी, महिला चिकित्सालय और गजरौला पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण मेें गजरौला पीएचसी पर तैनात चिकित्सक और टीकाकरण करने वाला कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीएचसी में जननी सुरक्षा योजना का भुगतान देरी से होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बुधवार को संयुक्त निदेशक सीएचसी पर अचानक पहुंचे। उन्होंने सीएचसी वार्ड, लेबर रूम आदि का निरीक्षण किया। ओपीडी में मरीजोें और महिला चिकित्सालय में प्रसव को आने वाली महिलाओं की संख्या के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि गजरौला पीएचसी के निरीक्षण में डॉक्टर और टीकाकरण करने वाला एक कर्मचारी गैरहाजिर मिला। उन्होंने जेएसवाई का भुगतान सत्यापन के 48 घंटे के अंदर करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला चिकित्सालय में संविदा पर तैनात डॉ. मुनीता सिंह को सीएचसी में बैठने के निर्देश दिए है।
वहीं निरीक्षण पर आए संयुक्त निदेशक से सपा नेता अहीद खां ने मुलाकात कर सीएचसी मेें अल्ट्रा साउंड की व्यवस्था कराने, एक्सरे मशीन को बदलवाने, महिला चिकित्सक की तैनाती करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें