फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों समेत 10 को लूटा, तीन जख्मी

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। इलाके के गांव डड़िया भगत के पास नदी पुल पर राहजनों ने बाइक सवारों समेत 10 लोगों को लूट लिया। प्रधान के देवर के विरोध जताने पर बदमाशों ने उनकी और उनके रिश्तेदारों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे तीन लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव उमरिया निवासी लाखन लाल और मनोज कुमार बाइक से बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे घर से टिकरी स्थित पंप पर डीजल लेने गए थे। पंप से 40 लीटर डीजल लेकर वापस लौटते समय डड़िया भगत और सोंधा गांव के बीच अमेड़ी नदी पुल के पास तीन सशस्त्र बदमाशों ने दोनों को रोक लिया और इनके पास से बाइक, दो मोबाइल, पांच हजार की नगदी तथा 40 लीटर डीजल छीन लिया। दोनो की पिटाई करते हुए बदमाशों ने बांधकर पड़ोस गन्ने के खेत में डाल दिया। लाखन लाल और मनोज के अनुसार खेत में पहले से ही चार लोग लूटकर बांधे गए थे, जिनकी साइकिलें भी वहीं पड़ी थीं। इस बीच सोंधा गांव की ओर से आ रहे बाइक सवार तीन लोगों को बदमाशों ने रोका। बाइक सवार बदमाशों से भिड़ गए। दोनों में हुई मारपीट से बाइक सवार जख्मी हो गए। शोरशराबा सुनकर ग्रामीणों को एकत्र होता देख बदमाश लूटी गई बाइक और डीजल आदि लेकर भाग निकले। घायलों में सोंधा की प्रधान के देवर संतोष सिंह (35), उनके रिश्तेदार 32 वर्षीय रामसागर तथा 60 वर्षीय रामेश्वर को लोगों ने लादकर थाने पहुंचाया।
इधर. बंधक बनाए गए लोगों को भी ग्रामीणों ने बंधन मुक्त कराया। लुटे साइकिल सवार मौके से भाग निकले। थाने पहुंचने पर एसओ योगेंद्र सिंह समेत पुलिस बल ने कांबिंग शुरू कर दी है। बता दें कि घटना स्थल से सौ कदम की दूरी पर पिकेट लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें