फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने दो नीलगायों को बनाया निवाला

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में अलग-अलग स्थानों पर बाघ ने हमला कर दो नीलगायों को अपना निवाला बनाया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। हादसे के बाद ग्रामीणों मेें दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

मझोला। ड्यूनीडॉम के पास गांव रसूला में बाघ के हमले से एक नीलगाय की मौत हो गई। गांव के बलराज सिंह के गन्ने के खेत में बुधवार की सुबह विचरण कर रहे नीलगाय पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। सुबह जब ग्रामीण खेत की तरफ आएं तो उनके होश पुख्ता हो गए। उन्होंने आनन - फानन में इसकी सूचना रेंजर अरुण सिंह को दी। श्री सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया।
उधर अमरिया थाना क्षेत्र के गांव विशनपुर निवासी करनैल सिंह के गन्ने के खेत में बाघ ने नीलगाय को अपना शिकार बनाया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के वीरपाल सिंह, मोहन श्रीवास्तव, अजमेर ने गांव में पहुंचकर जानकारी ली। बाघ के आने से क्षेत्र के आसपास के गांवों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने वनविभाग से बाघ को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें