बिलसंडा। प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षारत बच्चों को घटिया क्वालिटी की यूनिफार्म बांटना क्षेत्र के सात शिक्षकों को खासा महंगा पड़ गया। एबीएसए द्वारा भेजी गई रिपोर्ट पर बीएसए ने आरोपी शिक्षकों की वेतन वृद्धि और वेतन पर रोक लगा दी है। बीएसए की इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।
बुधवार को बीएसए ने गांव घुरीपट्टी के प्रधानाध्यापक कुंदन लाल, जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक मिड़ईलाल, जूनियर हाईस्कूल अकबराबाद के प्रधानाध्यापक करुणा सरण, दियूरिया कलां जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका ओमश्री, प्राथमिक विद्यालय भितेरा के प्रधानाध्यापक रामकुमार और इरादतपुर पगार स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अश्वनी कुमार समेत शिक्षकों की वेतन वृद्धि और वेतन पर रोक लगा दी गई।