पीलीभीत। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 95 वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठन के लोगों ने उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष उमेश दीक्षित की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी को संबोधित करते हुए उमेश दीक्षित ने कहा कि अपने दृढ़ निश्चय, साहस और निर्णय लेने की अद्भूत क्षमता के कारण इंदिरा गांधी को विश्व राजनीति में लौह महिला के रुप में जाना जाता है। उन्होंने इंदिरा गांधी को भारत का सम्मान बढ़ाने, विदेश नीति की सफलता और भारतीय सेना को मजबूत करने के क्षेत्र में किए गए प्रयासों का उल्लेख किया। गोष्ठी में सैय्यद तौकीर अहमद, जवाहरलाल कोहली, अशोक बाजपेयी, मुनेंद्रपाल सक्सेना, श्रीराम शर्मा, सन्नूलाल, रामचरनलाल, मोतीराम राजपूत, नत्थूलाल शर्मा, रेहाना परवीन, शलभ गंगवार आदि ने विचार व्यक्त किया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय खकरा में आयोजित कार्यक्रम में गरीब बच्चों को पेंसिल - कॉपी बांटी गई। इस मौके पर कांग्रेस महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष सुशीला आर्या, शहर अध्यक्ष वसुंधरा सुरभि, नीलम, शिक्षा यादव, सपन सक्सेना मौजूद रहीं।
नेहरू युवा केंद्र में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिन कौमी एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर जनहित नेहरू युवा मंडल के अध्यक्ष गंगाराम ने इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व के बारे में लोगों को बताया। इस मौके पर अनिल शर्मा, विनीत अवस्थी, रूपा रंजन, हेमेश्वर मिश्रा, सुनीता, वीना गैरोला, मोहम्मद आरिफ आदि थे।
पूरनपुर। पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रेहान रजा खां, नरेश वर्मा, रामपाल गुप्ता, विजयपाल, राजकुमार तिवारी, फूलबाबू, अंशुमाली दीक्षित, नूरमोहम्मद, सिराजुद्दीन अंसारी आदि थे।
बीसलपुर। कांग्रेस के ब्लाक कार्यालय पर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने श्रीमती गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित का श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजाबाबू शुक्ला, जिला सचिव अमित मोहन मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष राजेश शुक्ला, अनवर वेग आदि थे।