फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाओं ने डॉक्टरों पर लगाया धन हड़पने का आरोप

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिटी रिपोर्टर
पीलीभीत। आशा कार्यकर्ता कल्याण एसोसिएशन की एक बैठक रामलीला मैदान में जिलाध्यक्ष कमलेश राठौर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रशासन पर आशाओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कमलेश राठौर ने कहा कि शासन आशाओं के लिए 16 बिंदुओं पर धन भेजती है, लेकिन जिला प्रशासन गर्भवती को प्रसव पीड़ा और नसबंदी इन दो बिंदुओं का ही धन उपलब्ध कराता है। शेष 14 बिंदुओं का धन ब्लॉक के डॉक्टर हड़प लेते हैं। आशाएं जब इसका विरोध करती हैं तो डॉक्टर उन्हें हटाने की धमकी देते हैं। महामंत्री सोहद्रा गंगवार ने चेतावनी देते हुए कहा कि दो हफ्ते के भीतर शेष 14 बिंदुओं का धन आशाओं के खाते में न भेजा गया तो आशाएं जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें