फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया-सड़कों का हुआ भौतिक सत्यापन

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
हजारा। ट्रांस क्षेत्र की प्रस्तावित सड़कें और पुलियों का भौतिक सत्यापन के लिए पूरनपुर एसडीएम के संग जिले से क ई विभागों के अभियंताओं की टीम ने पहुंच कर निरीक्षण किया जो सयुंक्त रिपोर्ट तैयार कर डीएम को देंगे।
विज्ञापन

मालूम हो कि ट्रांस क्षेत्र में शारदा नदी की बाढ़ से पूरे इलाके में कई मुख्य मार्ग कट गए तथा कई जर्जर हालात में हैें। इतना ही नहीं पुलिया भी उखड़ गई जिनकी मरम्मत के लिए अधिकारियों ने सर्वे कर प्रस्ताव संस्तुति के लिए डीएम के पास भेजा। डीएम अमित गुप्ता ने पूरनपुर एसडीएम राम प्रकाश के संग अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड वीपी सिंह, सहायक अभियंता डीपी सिंह, एसडीओ राजेश यादव, अवर अभियंता सज्जाद अहमद तथा लोक निर्माण विभाग के आरएन सिंह, मुकेश कुमार एवं आरईएफ की टीम को यहां भेजा। टीम ने इलाके के मार्गों एवं पुलिया का भौतिक सत्यापन किया। टीम ने शारदा नदी के राणाप्रतापनगर और नहरोसा में क्षतिग्रस्त स्परों का भी जायजा लिया, जिसकी रिपोर्ट डीएम को सौपने के उपरांत कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें