पूरनपुर। समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरक पर यात्रियों से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। स्टेशन अधीक्षक से मिलकर कार्यकर्ताओें ने टिकट वितरण के खिलाफ कार्रवाई कराने और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की मांग की।
रेलवे की टिकट विंडो पर किसी बात को लेकर मोहम्मद रिजवान और टिकट वितरक से विवाद हो गया। आरोप है कि टिकट वितरक ने रिजवान से अभद्रता की। इसकी जानकारी पर सभा के जिला उपाध्यक्ष नोमान अली कई कार्यकर्ताओं के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरक पर यात्रियों से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर हंगामा किया। सछास कार्यकर्ताओं ने स्टेशन अधीक्षक से मिलकर टिकट वितरक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही शिकायत दर्ज कराने के बाद ही माने।
कार्यकर्ताओं का आरोप था कि उक्त टिकट वितरक यात्रियों से अक्सर अभद्रता करता है। हंगामा करने वालों में नगर पालिका सदस्य नदीम अंसारी, नईम, साहिल, रवि, ललित, अफरोज, चंदन, ईश्वर दयाल वाल्मीकि, विपिन, खालिद आदि थे।