फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी अयोध्या जगमगाने में लगे सभी

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दीपावली के दिन भगवान श्रीराम रावण पर विजय पाने के बाद अयोध्या लौटे तो पूरी अयोध्या को जगमग दीपों से सजा कर खुशियां मनाई गईं। मिठाइयां बांटी गईं। उसी दिन की याद में यहां हर शहर और गांव को सजाने की तैयारी की गई। बिजली विभाग का दावा है लोड चैक कर लिया गया है। दीपावली को रोस्टर के हिसाब से बिजली मिलेगी। इधर, दीपावली पर कहीं बिजली व्यवस्था रंग में भंग न डाल दें। इसलिए लोगों ने जनरेटर की व्यवस्था भी की है।
विज्ञापन

तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। महान उत्सव दीपोत्सव का सामान लोग खरीद चुकें हैं। मकानाें, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर रंग-बिरंगी झालरें चमचमाने लगी हैं। पटाखों के जोर-शोर से अमावस्या के गहरे अंधेरे पर हमला होने है वाला है। जनरेटरों और बिजली सजावट वालों की आज व्यस्तता बढ़ गई है। चारों ओर तैयारियां ही तैयारियां हैं। बिजली विभाग को प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा ऊपर से भी निर्देश मिल रहे हैं कि दीपावली पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहें।
00
बिजली के बारे में नॉट फिकर...
बिजली विभाग के एसडीओ सिटी अनुराग कटियार ने बताया कि बिजली सप्लाई की व्यवस्था चैक कर ली गई हैं। सभी ट्रांसफार्मर ओके हैं। दो मोबाइल टीमें लाइनों की जांच में जुटी हैं। सर्दी बढ़ने से लोड कम हुआ है। इस समय 50 एमवीए का लोड है। धनतेरस पर लोड चैक किया गया। दीपावली का लोड सहने के लिए लाइनें और ट्रांसफार्मर तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें