र्रासकतपुर। प्राथमिक विद्यालय गांव कंधरापुर में तैनात शिक्षकों के समय से स्कूल न आने के विरोध में शनिवार को विद्यालय के गेट पर अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी की।
शनिवार को गांव के लोग विद्यालय गेट पर जमा हुए और प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि विद्यालय के शिक्षक आए दिन विलंब से आते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई का नुकसान होता है। प्रदर्शनकारियों ने एमडीएम मीनू के अनुसार न देने का आरोप लगाया। अभिभावकों ने प्रदर्शन के दौरान मोबाइल फोन पर एबीएसए पीएस राणा से शिकायत की। श्री राणा ने इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तभी अभिभावकों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में रामसेवक, संतोष कुमार, सुरेश कुमार, प्रेमपाल, तौलेराम, धर्मवीर, शिवलाल, लालाराम, जगदीश चंद्र, वीरपाल, रामकुमार, बेचें लाल, पप्पू, कुंवरपाल, शिवचरन, लेखराज और श्याम बिहारी आदि अभिभावक शामिल थे।