फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर की भूमि जोतने पर भड़के लोग

Sat, 20 Oct 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। ढक्काचांट में देवीस्थान मंदिर की भूमि पर कब्जा करने की नियत से कुछ लोगों ने जोत डाला। शुक्रवार को विरोध करने पहुंचे लोगों को कब्जेदार ने धमका दिया। इससे आक्रोशित लोगोें ने कोतवाली, एसडीएम और सीओ कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर ने रुद्रपुर पुलिस चौकी को कार्रवाई को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव के वीरेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व मेें लोगों ने कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत की। पुलिस को दी तहरीर में कहा गया कि गांव में देवी स्थान मंदिर की भूमि है। मंदिर में सालों से वे लोग पूजा करते आए है। आरोप है कि गांव के दूसरे समुदाय के कुछ लोग भूमि को कब्जाने का प्रयास कर रहे है। इसको लेकर कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार की शाम को कब्जा करने के नियत से भूमि जुताई कर डाली। इसके विरोध में तमाम लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि तब भूमि की जुताई कर रहे लोगों ने धमका दिया और दुबारा पास आने पर जान से मारने की धमकी दी। धार्मिक स्थल की भूमि पर कब्जे को लेकर एक पक्ष के लोगों में भारी आक्रोश है। इंस्पेक्टर राजेश सिंह सोलंकी ने रुदपुर पुलिस चौकी प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए है। शिकायत करने वालों में छोटेलाल, प्रमोद सहाय, कार्तिक, मूलचंद, धनीराम, भजन लाल, प्रेमपाल सिंह, किशनपाल सिंह, दिनेश, महेंद्र पाल, जानकी प्रसाद, राधेश्याम, रमेश, पप्पू लाल, रामकुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें