फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैनल का ताला खोलकर चोरी की कोशिश

Thu, 11 Oct 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में धड़ाधड़ हो रही चोरी, लूट और डकैती जैसी संगीन वारदातों के बाद भी जिले की पुलिस कितना सतर्क है, इसकी हकीकत मोहल्ला डोरीलाल में चैनल का ताला खोलकर घटना को अंजाम देने के प्रयास तथा दूसरे दिन बदमाशों की चहलकदमी से सामने आ गई है। गृहस्वामी ने कोतवाली में तहरीर दे दी है, मगर कोतवाल ने घटना की बाबत तो पुष्टि की, मगर तहरीर मिलने से इनकार किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला डोरीलाल निवासी देशी घी कारोबारी आलोक गोयल के मकान को सोमवार की रात निशाना बनाए जाने से इसकी हकीकत सामने आ गई है। बकौल आलोक, बेखौफ बदमाशों ने चैनल का ताला खोला डाला। गनीमत रही कि पड़ोसी युवक ने खुला ताला देख लिया, जिससे हल्ला मचने से जाग हो गई अन्यथा उनका मकान लुट जाता। इतना ही नहीं लूट में असफल बदमाशों ने दूसरे दिन यानी मंगलवार की रात फिर आए, लेकिन लोगों ने अजनबियों को देखकर हल्ला मचा दिया, जिससे वह भाग निकले। भयभीत होकर देशी घी कारोबारी ने थाने में तहरीर दी है। हालांकि कोतवाली पुलिस ने अलर्ट रहने की हिदायत देकर उन्हें टरका दिया है।
वर्जन
मोहल्ला डोरीलाल में आलोक गोयल के यहां ताला खुला मिला है। इसकी जानकारी है, मगर बदमाशों के कोई प्रयास अथवा कुछ भी सामान न जाने के कारण कोई तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल गश्त बढ़ाई जा रही है। बदमाश होंगे तो पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद वर्मा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें