पीलीभीत। हाईस्कूल परीक्षा परिणाम आने के बाद परीक्षार्थियों के हौसले बुलंद हैं। कोई प्रशासनिक सेवा में तो कोई डाक्टर, इंजीनियर प्रोफेसर, सीए बनना चाहता है। सभी की तमन्ना कामयाबी का फलक छूने की है।
जीजीआईसी की छात्रा नैन्सी ने 89.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। छोटेलाल और रामवती की इस बेटी ने इंगलिश, गणित व ड्राइंग में एवन और हिंदी, विज्ञान व सोशल साइंस में एटू ग्रेड प्राप्त किया है। नैन्सी आईआईटी से इंजीनियर बनना चाहती है। गुरुतेग बहादुर इंटर कॉलेज बड़ापुरा अमरिया के छात्र कमल किशोर भारद्वाज ने 545 अंक प्राप्त किए हैं। 90.83 प्रतिशत अंक पाने वाले कमल को हिंदी, गणित, सोशल साइंस, ड्राइंग में एवन, इंगलिश व साइंस में एटू ग्रेड मिला है। वह इंजीनियर बनना चाहता है। चिरौंजीलाल वीरेन्द्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र शुभम वर्मा को 525 अंक प्राप्त हुए हैं।
हिंदी व गणित में एवन और इंगलिश, साइंस, सोशल साइंस व कंप्यूटर में ए टू ग्रेड के साथ 87.5 प्रतिशत अंक पाने वाला शुभम साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है। शुभम के ताऊ मुनेंद्र कुमार वर्मा गन्ना विकास समिति पीलीभीत में लिपिक हैं। वह उन्हीं के पास रहकर पढ़ाई करता है, जबकि उसके पिता राजेंद्र कुमार वर्मा लखीमपुर की तहसील गोला के गांव सुंदरपुर में खेती करते हैं।
इस तरह लखीमपुर के किसान के बेटे ने पीलीभीत में नाम रोशन किया है। इसी कॉलेज के छात्र रघुवीर सिंह ने 518 अंक प्राप्त किए हैं। इन्हें गणित व ड्राइंग में एवन, इंगलिश, विज्ञान व सोशल साइंस में ए टू और हिंदी में बी वन ग्रेड के साथ 86.33 प्रतिशत अंक मिले हैं। रघुवीर की ख्वाहिश इंजीनियर बनने की है।
इसी कॉलेज के सुरेन्द्र कुमार को 88 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। इन्हें गणित और चित्रकला में सर्वाधिक 92-92 अंक मिले हैं। सुरेन्द्र इंजीनियर बनने के इच्छुक हैं। इसी कॉलेज के चंदन वर्मा को 85.16 प्रतिशत अंक मिले हैं। चंदन की इच्छा भी इंजीनियर बनने की है।
----------------------------------
09 पीबीटीपी 16 से 24
मेधावी छात्रों का अपना अपना सपना
इकरा मार्डन इंटर कॉलेज अमरिया के छात्र फैजान अहमद कादरी ने 530 अंक प्राप्त किए हैं। सोशल साइंस व ड्राइंग में एवन और हिंदी, इंगलिश, गणित व साइंस में ए टू ग्रेड के साथ उसे 88.33 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। वकार अहमद कादरी का यह बेटा आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहता है।
उमा शंकर इंटर कॉलेज रम्पुरा मिश्र की छात्रा दीक्षा ने हाईस्कूल में 88.16 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सोशल साइंस व ड्राइंग में एवन और हिंदी, इंगलिश, गणित, व विज्ञान में ए टू ग्रेड के साथ 529 अंक मिले हैं। महकार सिंह की यह बेटी आईएएस बनने की तैयारी में है। इकरा गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा मरियम सोहेल ने 85 प्रतिशत अंक के साथ कॉलेज में टॉप किया है। सुहेल अहमद की यह बेटी प्रशासनिक सेवा में जाने की ख्वाहिशमंद है। वीरांगना अवंती बाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा मृदुषा ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। भानू प्रकाश व कामिनी की बेटी मृदुषा आईएएस अधिकारी बनना चाहती है।
चिरौंजीलाल वीरेन्द्रपाल सरस्वती इंटर कॉलेज के छात्र अमित राज सिंंह ने 85.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इन्हें गणित व ड्राइंग में एवन, इंगलिश, विज्ञान व सोशल साइंस में ए टू और हिंदी में बी वन ग्रेड के साथ 513 अंक मिले हैं। अमित की दिलचस्पी कंपनी सेक्रेट्री बनने में है। इसी कॉलेज के छात्र दिव्य प्रकाश ने 511 अंक प्राप्त किए हैं। इन्हें गणित व सोशल साइंस में एवन, हिंदी व विज्ञान में ए टू और इंगलिश व कामर्स में बह टू ग्रेड के साथ 85.16 प्रतिशत अंक मिले हैं। दिव्य प्रकाश सीए बनने की तमन्ना रखते हैं।
अंगूरी देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा लवी सक्सेना ने 85 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। निवर्तमान सभासद अनूप सक्सेना की बेटी लवी ने विज्ञान, गृह विज्ञान, सोशल साइंस व म्यूजिक में ए टू और हिंदी व इंगलिश में बी वन ग्रेड के साथ 503 अंक प्राप्त किए हैं। लवी डाक्टर बनने की ख्वाहिश रखती हैं। गुरूतेग बहादुर इंटर कॉलेज बड़ापुरा अमरिया की छात्रा मोनी भारद्वाज ने 522 अंक प्राप्त किए हैं। सभी विषयों में एटू ग्रेड के साथ उसे 87 प्रतिशत अंक मिले हैं। मोनी की ख्वाहिश डाक्टर बनकर सेवा करने की है।
इकरा पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा निदा फात्मा को भी 85 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। डॉक्टर शमशाद हुसैन की बेटी निदा प्रोफेसर बनकर शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छा रखती है।
----------------------------------
09 पीबीटीपी 25
जिले में सबा को चौथा स्थान
पीलीभीत। उमाशंकर इंटर कॉलेज रम्पुरा मिश्र की छात्रा सबा खान ने 549 अंक पाकर जिले की टॉपटेन सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया है। कॉलेज में सबा पहले स्थान पर हैं। आरिफ जावेद खां सरताज बेगम की पुत्री सबा हिंदी में 92, इंगलिश में 98, गृह विज्ञान में 91, साइंस में 77, सोशल साइंस में 92 और ड्राइंग में 99 अंक मिले हैं। साइंस में बी वन और शेष सभी विषयों में उसे एवन ग्रेड मिला है। 91.5 प्रतिशत अंक पाने वाली सबा शिक्षिका बनकर तालीम की रोशनी फैलाना चाहती है।
0000
यह भी हैं मेधावी
----------------------------------
नाम कॉलेज प्रतिशत लक्ष्य
----------------------------------
दिव्यांक गुप्ता चिलावीपा 84.5 इंजीनियर
कृष्ण स्वरूप चिलावीपा 84.33 आईएएस
नरेन्द्र शर्मा चिलावीपा 84.00 इंजीनियर
रवि कुमार चिलावीपा 83.83 आईएएस
प्रेमवती सैनी उमा शंकर कॉलेज 83.00 इंजीनियर
राघवेन्द्र चिलावीपा 83.00 इंजीनियर
कुशमेन्द्र चिलावीपा 83.00 इंजीनियर
संगीता जीटीबी कॉलेज 82.16 आईएएस
शिवचरन बृजवासी स्कूल 82.00 इंजीनियर
पल्लवी उमा शंकर कॉलेज 80.50 इंजीनियर
अतिश मिश्रा चिलावीपा 80.50 इंजीनियर
इमरान उमा शंकर कॉलेज 80.00 आईएएस
शिवओम चिलावीपा 79.50 इंजीनियर
चन्द्रभान चिलावीपा 79.00 आईएएस
----------------------------------