फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाब के फूल देकर माताओं से लिया आशीर्वाद

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जन कल्याण शिक्षण प्रशिक्षण समिति की ओर से रविवार को मदर डे पर आयोजित कार्यक्रम में बेटियों ने माताओं को गुलाब का फूल भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी में वक्ताओं ने मां के महत्व पर विस्तार प्रकाश डाला।
विज्ञापन

समिति की प्रबंधक तबस्सुम नाज ने कहा कि आज की तहजीब ने मां बाप के प्यार और दुलार की अहमियत को कम कर दिया है। मगर मां की ममता हमेशा एक जैसी रहती है। औलाद भले अपना फर्ज पूरा करे लेकिन मां जीवन भर अपना फर्ज निभाती है। हुदा ने कहा मां प्यार का अहसास है। माहवश बोलीं कि मां दिल की घड़कन है। सज्ञैम्या का कहना था कि मां के बिना सब कुछ अधूरा है। उपासना ने कहा कि दुनिया में मां के बिना हर पल सुना है। सीमा हाशमी ने कहा कि मां के बिना जिदंगी अधूरी है। संगोष्ठी में शहाना, अंजुम, मोबीन, असना, इशरत, नाजनीन, खुर्शीद, सपना, झलक, उपासना, पलक, तरन्नुम आदि लोगों ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें