बीसलपुर। गांव गोबल पतीपुरा में मनरेगा का कार्य ठप होने से ग्रामीणों ने शनिवार को पंचायत विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
मालूम हो कि पंचायत विभाग की अनदेखी के चलते इस गांव में मनरेगा का कार्य काफी समय से ठप है। बार बार कहने के बावजूद जब मनरेगा कार्य शुरू नहीं हुआ, तभी ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने आज पंचायत विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पंचायत विभाग की अनदेखी के चलते मनरेगा का कार्य नहीं हो रहा है, जिससे मनरेगा मजदूर खाली बैठे हैं और विकास कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। आधा घंटे बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया।
प्रदर्शन में दयाराम, झांझन लाल, काले, राम मुरारी, कपिल देव, नंदकिशोर, लाखन लाल, गुलफाम सिंह, ओमशंकर, धर्मपाल, सत्यपाल, सर्वेश कुमार, राजीव कुमार, भूपराम और भगवान दास समेत तमाम ग्रामीण शामिल थे।