फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य के लिए जरूरी है योग:

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भारतीय योग संस्थान दिल्ली के प्रभारी मुन्ना लाल यादव ने कहा कि स्वास्थ्य के भौतिक, मानसिक और अध्यात्मिक तीन आयाम होते हैं। केवल भौतिक स्वास्थ्य की रक्षा ऐलोपैथिक या अन्य चिकित्सा पद्धतियों से की जा सकती है, मगर मानसिक एवं अध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए योग बहुत जरूरी है। वह शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से स्वस्थ शरीर के लिए योग का महत्व विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर हहे थे। प्रदेश प्रभारी योगेश शर्मा ने डॉक्टरों को उनके व्यस्त जीवन शैली के बावजूद सही समय पर भोजन एवं निद्रा लेने की सलाह दी है। आईएमए के डॉक्टर प्रभाकर शर्मा ने असाध्य कमर के दर्द में योग और व्यायाम के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शैलेंद्र गंगवार ने किया।
विज्ञापन

संगोष्ठी में डॉ. एएस सोढ़ी, डॉ. एचसी सचान, डॉ. अरविंद गोयल, डॉ. डीके गंगवार, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. शौरभ अग्रवाल, डॉ. उमेश वार्ष्णेय, डॉ. उपेंद्र नाथ, डॉ. अश्वनी गुप्ता, डॉ. शोभित सेठ, डॉ. मधु सचान, डॉ. पूनम गंगवार समेत अनेक चिकित्सक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें